उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

बस्ती से वेदान्त सिंह
विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का रंग
विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वेरोनिका मैम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल निर्देशन और मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में रिमझिम, अनोमा, वंशिका, जाह्नवी, प्राची, आंशिका, आराध्या, सलोनी, श्रेया, वैष्णवी सहित अनेक छात्राओं ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।
वेरोनिका मैम के निर्देशन में प्रस्तुत दक्षिण भारतीय नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस नृत्य के माध्यम से दक्षिण भारतीय संस्कृति, परंपरा और कला को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में कक्षा दसवीं के दर्श, प्रिंस, गरिमा यादव, मनाली, स्तुति, हर्षित आदि विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अगले चरण में कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों ने आशीष सर के नेतृत्व में मल्हारी नृत्य प्रस्तुत किया। ऊर्जावान ताल और समन्वित नृत्य ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति में साद, आर्यन, अभिनव, अंशुमान यादव, अंशुमान चौधरी, सऊद सहित अन्य विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।
इसके पश्चात ‘दीवानी मस्तानी’ गीत पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य का निर्देशन जोया मैम ने किया। कार्यक्रम में शामिल छात्राओं में श्रेया आदि ने अपनी कला से मंच को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक श्री राजीव कुमार ने केक काटकर सभी को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतिम कड़ी में नववर्ष गीत और क्रिसमस नृत्य की प्रस्तुति हुई। नववर्ष गीत का निर्देशन कंचन मैम ने किया, जबकि क्रिसमस नृत्य का निर्देशन सुशीला मैम और आकांक्षा मैम के संयुक्त प्रयास से संपन्न हुआ। क्रिसमस नृत्य में कक्षा द्वितीय एवं तृतीय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक श्री प्रेमेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, प्रधानाचार्यों, अध्यापकों, दर्शकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यालय के नवोत्थान हेतु सभी से सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अध्यापकों में रूद्रनाथ यादव, मंडलेश, देवेंद्र भट्ट, शनि, पंकज सिंह, व्योमकेश, अभिषेक चौधरी, प्रशांत मिश्रा, शुभम पाण्डेय, देवेश सिंह, अभिलाष सिंह, हिमांशु चौधरी, रानू श्रीवास्तव, पूजा यादव, दीक्षा सिंह, प्रियंका, आकांक्षा, शबनम, कंचन, प्रीति, सुशीला, विम्मी, संगीता श्रीवास्तव, संगीता चौधरी, संगीता सिंह, रुचिका सरीन, पूजा त्रिपाठी, पूर्णिमा श्रीवास्तव, जोया अख्तर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel


