बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
टेली मेडिसिन क्षेत्र में सेवा के लिए श्री घनश्याम दास जी को सम्मानित, वैष्णव समाज में खुशी का माहौल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भीनमाल। टेली मेडिसिन चिकित्सा क्षेत्र में सामाजिक कार्य और सेवा के लिए श्री घनश्याम दास जी (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर) को हाल ही में एक भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राज्य मंत्री श्री के. के. बिश्नोई जी, मुख्य संचालक जोगेश्वर जी गर्ग, भीनमाल विधायक समर्जित सिंह जी और पूर्व विधायक नारायण सिंह जी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
श्री घनश्याम दास जी को उनके समर्पित सेवा कार्य और टेली मेडिसिन के माध्यम से समाज के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के योगदान के लिए यह सम्मान मिला। इस अवसर पर अधिकार की आवाज और जनता की आवाज की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।
सम्मान समारोह में वैष्णव समाज के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस दौरान भाई द्वारका दास जी, भाणेज जितेंद्र दास, पंकज वैष्णव, कैलाश और कंवर सा निखिल जी वैष्णव, हेमंत निम्बावत, गणपत निम्बावत, राहुल निम्बावत, प्रिंस निम्बावत, भाजपा पूर्व महामंत्री प्रकाश मेघवाल, ONGC पूर्व चीफ माणक दास जी, समाजसेवी नेथी राम मेघवाल, परवीन तिरगर और महेश सेन सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
इस सम्मान से वैष्णव समाज का नाम गौरवान्वित हुआ और समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला। समाजजन ने श्री घनश्याम दास जी को उनकी निस्वार्थ सेवा और समाज में किए गए योगदान के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
अधिकार की आवाज और जनता की आवाज की ओर से श्री घनश्याम दास जी को एक बार फिर बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Subscribe to my channel


