बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
ज्ञान दिशा स्कूल में प्रसिद्ध गुजराती फिल्म निर्देशक अभिषेक जैन का प्रेरणादायी दौरा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ज्ञान दिशा स्कूल में प्रसिद्ध गुजराती फिल्म निर्देशक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिषेक जैन का विशेष दौरा हुआ। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय द्वारा क्षेत्र में विकसित किए जा रहे सकारात्मक एवं कलात्मक शैक्षिक वातावरण का अवलोकन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात बच्चों ने अभिषेक जैन की फिल्मों पर आधारित कलात्मक ड्राइंग परफॉर्मेंस प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में गुजराती सिनेमा के इस दूरदर्शी व्यक्तित्व के फिल्मी सफर तथा उनकी फिल्म को प्राप्त सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार पर प्रकाश डाला गया। समाजसेवी ओमप्रकाश बांठिया ने निर्देशक एवं प्रोड्यूसर बने युवा प्रतिभा को मंच पर सम्मानित किया एवं उनके किए हुए कार्यों की प्रशंसा की। विद्यालय के बच्चों ने उनकी फिल्मों के गीतों पर उत्साहपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किए। इसके बाद फिल्म निर्देशक के साथ एक सार्थक संवाद हुआ। कला, विज्ञान और खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल आए बच्चों को जैन ने सम्मानित किया।
अभिषेक जैन ने बच्चों को कहानी कहने की कला पर प्रेरणादायी संबोधन दिया और उन्हें भविष्य में अपनी छोटी प्रोडक्शन टीम बनाकर सामाजिक प्रभाव वाली फिल्में बनाने के लिए प्रेरित किया। सचिव श्वेता पटवारी ने विद्यालय की यात्रा साझा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित।

Subscribe to my channel


