अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
किसान सम्मेलन में चौधरी चरण सिंह को किया नमन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा, शाहबाद (अलवर उत्तर)।
किसान मोर्चा मंडल शाहबाद, अलवर उत्तर की ओर से मंगलवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ, जिसमें किसानों के हितों, उनकी समस्याओं एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजमोहन तंवर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला महामंत्री भोम सिंह सैनी एवं सुभाष सैनी मौजूद रहे। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश, तिजारा मंडल अध्यक्ष कपिल गुप्ता,किसान मोर्चा महामंत्री ललित कल्याण, उपाध्यक्ष बबलू यादव, मंडल मंत्री विनोद यादव, तुलसीराम यादव, सूर्य नगर सहित अनेक पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के किसान हितैषी विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन ललित कल्याण द्वारा किया गया। वहीं आईटी प्रभारी मंडल शाहबाद फौजी कृष्ण यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन किसानों के उत्थान और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


