LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ब्रेकिंग न्यूज़
हत्या व हत्या का प्रयास व एससी/ एसटी एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त अनुज यादव को थाना सांगीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
दिनांक 23.12.2025 थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़
*👉 हत्या व हत्या का प्रयास व एससी/ एसटी एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त अनुज यादव को थाना सांगीपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार -*
*➡️अभियुक्त को थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत लखनपुरशूर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया, साथ ही घटना में घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद ।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
दिनांक 07.12.2025 की शाम वादी व वादी के परिजनों के साथ आरोपीगणों द्वारा हॉकी व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था । जिसके संबंध में थाना सांगीपुर में मु0अ0सं0 231/2025 धारा 191(2), 190, 191(3), 115(2), 109(1), 131, 352, 351(3) BNS व 3(1), 3(1)ध, 3 (2)V, 3(2)VA SC/ST एक्ट थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ बनाम 08 नामजद एवं 4–5 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया था। घायल वादी को सीएचसी सांगीपुर से लखनऊ रेफर किया गया, जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी । अभियोग उपरोक्त में धारा 103(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई ।
*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष सांगीपुर श्री राजेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में म0उ0नि0 स्वाति वर्मा मय उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह हे0का0 कमलाशंकर दुबे व म0का0 गुन्चा सनोवर द्वारा* देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 231/2025 धारा- 103(2), 191(2), 190, 191(3), 115(2), 109(1), 131, 352, 351(3) BNS व 3(1), 3(1)ध, 3 (2)V, 3(2)VA SC/ST एक्ट थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित वांछित 01 अभियुक्त, अनुज यादव पुत्र शिवभजन यादव निवासी ग्राम लखनपुरसूर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष को थाना सांगीपुर क्षेत्रान्तर्गत लखनपुरशूर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा के बरामद किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.अनुज यादव पुत्र शिवभजन यादव निवासी ग्राम लखनपुरसूर थाना सांगीपुर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 23 वर्ष ।
*बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त 01 अदद डण्डा बरामद ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
म0उ0नि0 स्वाति वर्मा मय उ0नि0 रोहित कुमार मय हमराह हे0का0 कमलाशंकर दुबे व म0का0 गुन्चा सनोवर थाना सांगीपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।


Subscribe to my channel


