देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य मे ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किया गया किसानों का सम्मान

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष्य मे ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किया गया किसानों का सम्मान*

 किसान देश की शान,ब्रह्माकुमारी बहन

 राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय पन्ना के द्वारा देवेंद्रनगर में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर बहन जी ने सभी को आज के दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहां की भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारी अर्थव्यवस्था का आधार कृषि उत्पादकता है उन्होंने किसानों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्र को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए किसानों का सशक्तिकरण जरूरी है किसान हमारे देश की रीढ है बहन जी ने कहा कि आध्यात्मिकता के माध्यम से किसानों के अंतर मन को शुद्ध करनाआवश्यक है मेडिटेशन और ध्यान के अभ्यास से व्यक्ति में सद्भावना, आत्मविश्वास और हिम्मत जैसे मानवीय मूल्य जागृत होते हैं

 आपने यौगिक खेती पर जोर डालते हुए कहा यौगिक खेती हमें जीवन जीने की कला सिखाती है जिसके द्वारा अनेकों किसानों ने अपना जीवन परिवर्तन किया है इससे उन्होंने व्यसनो,गलत संस्कारों सामाजिक कुरीतियों तथा कर्ज से मुक्त होकर फिर से अपना खोया हुआ आत्मसम्मान प्राप्त किया है इस योजना के माध्यम से अन्न वा मन की शुद्धता द्वारा श्रेष्ठ सुखमय समाज का निर्माण संभव है इससे हमारा भारत फिर से स्वर्णिम भारत बनेगा।

गांव का मुख्य व्यवसाय कृषि है आज कृषि के द्वारा समाज के अंदर अनेक समस्याएं पैदा हो रही हैं हम सब ऐसा विषैला अन्न खा रहे हैं जिससे अनेक प्रकार के रोग और अकाल मृत्यु हो रही है इससे बचने के लिए हमें अपनी खेती को सकारात्मक एवं स्वच्छ विचारों के आधार से स्वच्छ और सात्विक अन्य उत्पादन करें।

अंत में सभी किसान भाइयों को ईश्वरीय उपहार और साहित्य भेंटकर सम्मानित किया गया,

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button