उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

किसान सम्मान दिवस के रूप में आयोजित हुआ किसान मेला, 106 प्रगतिशील कृषक सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 दिसंबर 2025 (सू.वि.)

कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया, जनपद बस्ती में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अंतर्गत भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस के रूप में भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग महेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि हरीश सिंह, उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु गजेंद्रमणि त्रिपाठी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आलम चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

किसान हितैषी थे चौधरी चरण सिंह – महेश शुक्ल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश शुक्ल ने कहा कि भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने किसान हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन अपनाने का आह्वान किया, जिससे कृषि उत्पादन में रसायनों की मात्रा कम हो सके।

सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे किसान

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से किसान निरंतर लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वर्ष 2019 से किसानों को वर्ष में तीन बार दो-दो हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है और किसी भी समस्या पर किसान कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

नई तकनीक अपनाने की अपील

वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस ओ.एन. सिंह ने किसानों से सब्जी एवं उन्नतशील खेती में नवीन तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।

फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य

उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने की अपील करते हुए बताया कि भविष्य में सरकारी योजनाओं एवं पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ केवल पंजीकृत किसानों को ही मिलेगा।

106 किसानों का सम्मान

कार्यक्रम में जनपद स्तर पर गेहूं, सरसों, बाजरा, रागी, सांवा, धान, उर्द, टमाटर, केला एवं सब्जी उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 किसानों तथा विकास खंड स्तर पर 70 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिला की गोद भराई कर पुष्टाहार पोटली भी भेंट की गई।

कृषि वैज्ञानिकों ने दी तकनीकी जानकारी

मंच संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी ने किया। कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. पी.के. मिश्रा, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. आर.वी. सिंह, डॉ. प्रेम शंकर एवं डॉ. अंजली वर्मा ने प्राकृतिक खेती, कृषि एवं बागवानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां किसानों को प्रदान कीं।

अंत में सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कृषकों की सहभागिता रही।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button