खेलखैरथल- तिजारादेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डॉ. दीपिका अरोड़ा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं राजस्थान अंडर-19 छात्रा बास्केटबॉल टीम की चीफ कोच

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल तिजारा/अलवर, 23 दिसंबर। जिले के खेल जगत के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है। शिक्षा विभाग ने एक बार फिर जिले की होनहार खेल प्रशिक्षक डॉ. दीपिका अरोड़ा पर भरोसा जताते हुए उन्हें राजस्थान अंडर-19 स्कूली छात्रा वर्ग बास्केटबॉल टीम की चीफ कोच नियुक्त किया है। यह नियुक्ति स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए डायरेक्टर एजुकेशन राजस्थान बीकानेर के माध्यम से की गई है।
राजस्थान की अंडर-19 छात्रा बास्केटबॉल टीम 2 से 6 जनवरी 2026 तक बाड़मेर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी, जहां टीम का मार्गदर्शन डॉ. दीपिका अरोड़ा करेंगी। गौरतलब है कि वर्तमान में डॉ. दीपिका अरोड़ा शिक्षा विभाग में वरिष्ठ पी.टी.आई. के पद पर कार्यरत हैं। यह पांचवीं बार है जब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में टीम को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व भी उन्होंने अपने कुशल प्रशिक्षण और रणनीति के बल पर टीम को शानदार प्रदर्शन दिलाया है। गत वर्ष उनके नेतृत्व में राजस्थान टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया था। इस अवसर पर राजकुमार सोनी, प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. दीपिका का उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड विद्यालय और जिले दोनों के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
डॉ. दीपिका की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, विद्यालय परिवार और खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Subscribe to my channel


