देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बाँठिया के नेतृत्व में राज्यपाल कटारिया से की मुलाकात

राज्यपाल कटारिया को आगामी 3 फरवरी को आयोजित होने वाले संस्तुति एवं समर्पण समारोह में आने का दिया आमंत्रण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

   बालोतरा।

      श्री चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने ट्रस्ट सदस्यों के साथ उदयपुर प्रवास के दौरान पंजाब के महामहिम राज्यपाल व  चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर चर्चा की।

         उदयपुर में पंजाब के महामहिम राज्यपाल व  चंडीगढ़ के प्रशासक व चम्पालाल बाँठिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सरंक्षक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात कर उनको गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।बांठिया ने महामहिम राज्यपाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, जनसंघ के प्रारंभिक सदस्य एवं जनसेवक पूर्व विधायक स्व.चंपालाल  बांठिया के 93 वीं जन्मजयंती एवं दशम पुण्यतिथि के पुनीत अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्तुति एवं समर्पण समारोह पर 3 फरवरी 2026 मंगलवार को आयोजित होने वाले संस्तुति एवं समर्पण समारोह में भाग लेने का न्यौता दिया।बांठिया ने बताया कि समर्पण समारोह में आपकी अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता में हो ऐसी ट्रस्ट के समस्त सदस्यों की भावना है।उन्होंने ने कटारिया को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में  राजस्थान के 11 समाज बंधुओं का सेवा सम्मान,

जरूरतमंद लोगों व्हीलचेयर वितरण,दिव्यांग बंधुओं के लिए ट्राई साईकिल का वितरण,श्रवण यंत्र वितरण सहित महिलाओं को स्वावलंबन हेतु सिलाई मशीन का वितरण करने का कार्यक्रम है।उन्होंने ने बताया कि उक्त सभी सेवा कार्य के अतिरिक्त गो सेवा, चारा व्यवस्था हमारा ट्रस्ट 9 वर्षों से नियमित रुप से करता आ रहा है।

पंजाब के महामहिम राज्यपाल व  चंडीगढ़ के प्रशासक व ट्रस्ट के सरंक्षक कटारिया ने बांठिया से समारोह में अति विशिष्ट सेवा सम्मान में सम्मानित होने वाले व्यक्तियों के नामों के बारे में चर्चा कर उनके बारे में सम्पूर्ण जानकारी ली।

   बांठिया ने इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक नन्दलाल बाबाजी से भी मुलाकात कर संस्तुति एवं समर्पण समारोह में आने का न्यौता देकर ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न सेवा के प्रकल्पों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान समाजसेवी रत्नसिंह दहिया, अशोक जोशी दूदवा, देवीसिंह दहिया, कानसिंह दहिया,ललित बोस सहित ट्रस्ट के अनेकों सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button