अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। अभिभाषक संघ तिजारा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष यादव की चुनावी जीत की खुशी में उनके पैतृक गांव ततारपुर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभाषक संघ तिजारा की समस्त नवगठित कार्यकारिणी का ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक अंदाज़ में स्वागत किया गया। समारोह में अध्यक्ष आशीष यादव के साथ उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, महासचिव आसीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने साफा बांधकर एवं फूल-मालाओं से सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में नंबरदार बदन सिंह, जसवंत सिंह, बीरसिंह, महेश, समयपाल, नीरज यादव, रॉकी सरपंच, गजेंद्र यादव, प्रिंस प्रजापति, बाबूलाल, सुभाष यादव, सतीश यादव, निजेश यादव, शशि यादव, बिल्लू, आनंद जयंत यादव, लाल सिंह, ब्रह्मप्रकाश, शिवम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। साथ ही अधिवक्ता वीरेंद्र सैनी, दीपक यादव, विवेक, विनोद यादव, शर्मा, हितेश यादव सहित अन्य अधिवक्तागणों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
अध्यक्ष आशीष यादव ने सभी ग्रामवासियों एवं अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अभिभाषक संघ की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करेंगे।

Subscribe to my channel


