जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानविश्व

विश्व रत्न स्व. श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की श्रद्धांजलि सभा का नेपाल में भव्य आयोजन

नेपाल सरकार के गणमान्य व्यक्तियों का होगा आगमन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

जयपुर। भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को विगत 30 वर्षों से अधिक समय तक सुदृढ़ करने वाले अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संस्थापक विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन नेपाल की राजधानी काठमाण्डौ में एक भव्य एवं गरिमामय समारोह के रूप में किया जाएगा। मंच के संयोजक डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 राष्ट्रों का समर्थन प्राप्त करने वाले विश्व रत्न स्व. टोरड़ी जी ने वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता एवं भारत-नेपाल के राजनयिक, सामाजिक एवं आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने हेतु जीवनपर्यंत कार्य किया। उन्होंने नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के साथ 15 वर्षों से अधिक समय तक सक्रिय सहयोग करते हुए भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति एवं वैश्विक पहचान को बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

इस अवसर पर नेपाल राष्ट्र के सातों प्रदेशों से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि रशियन कल्चर सेंटर, काठमाण्डौ में एकत्रित होंगे। सभी उपस्थित जन स्व. श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर शांति प्रार्थना करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में नेपाल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित नेपाल सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन भारत-नेपाल मैत्री, वैश्विक शांति एवं समरसता के प्रति स्व. टोरड़ी जी के आजीवन योगदान को समर्पित रहेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button