पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,शराब दुकान हटाने को लेकर दी चेतावनी

लोकेशन=गुन्नौर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,शराब दुकान हटाने को लेकर दी चेतावनी*
गुनौर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। *बैठक का मुख्य उद्देश्य गुनौर नगर के बीचो-बीच श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के समीप संचालित शराब दुकान को हटाने को लेकर रहा*
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थल के पास शराब दुकान का संचालन आस्था और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बनता है और श्रद्धालुओं तथा महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। संगठन ने पूर्व में भी प्रशासन को ज्ञापन देकर दुकान हटाने की मांग की थीलेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 23 दिसंबर 2025 तक श्री संकट मोचन मंदिर के पास स्थित शराब दुकान नहीं हटाई गई, तो बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जनजागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को इस मुद्दे से जोड़ा जाएगा और शांति पूर्ण तरीके से प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील की।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आंदोलन के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से राम जानकी मंदिर के महंत गोपाल दास जी महाराज एवं प्रांत सह संयोजक रणजीत परमार, जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता एवं जिला एवं प्रखंड के समस्त पदाधिकारी सर्व कर समाज के लोग बैठक में उपस्थित रहे

Subscribe to my channel


