देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
स्वयं सिद्ध वृद्ध आश्रम में वी क्लब बालोतरा की सेवा, घर का बना भोजन पाकर खिले बुजुर्गों के चेहरे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, बालोतरा में नव स्थापित स्वयं सिद्ध वृद्ध आश्रम में वी क्लब बालोतरा की महिलाओं द्वारा सराहनीय सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की सभी महिलाओं ने अपने-अपने घरों से स्वयं भोजन बनाकर लाया और आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया।
घर के बने स्वादिष्ट भोजन और स्नेहपूर्ण व्यवहार से आश्रम का वातावरण पूरी तरह पारिवारिक बन गया। क्लब सदस्यों ने स्वयं बुजुर्गों को भोजन परोसा, उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। इस सेवा कार्य से सभी वृद्धजन अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने क्लब की महिलाओं को दिल से आशीर्वाद दिया।
चार्टर अध्यक्ष रितु जिंदल ने बताया कि “बुजुर्गों की सेवा करना ही हमारा परम धर्म होना चाहिए। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही समाज मजबूत बनता है।”
वहीं चेयरपर्सन खुशबू ढेलारिया ने कहा कि “हम खाली हाथ आते हैं और खाली हाथ ही इस संसार से जाते हैं, इसलिए जितना भी धर्म और सेवा संभव हो, हमें अपने इन हाथों से अवश्य करनी चाहिए।”
इस सेवा कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष रितु जिंदल, चेयरपर्सन खुशबू ढेलारिया, नीतू बालर, ऋषिका सिरिशिमल, रिंकू सिंघल, दीपिका गोयल, सरिता अग्रवाल, उर्मिला महेश्वरी, भगवती मंधाना, कंचन, भावना गोगर सहित सभी सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वी क्लब बालोतरा की ओर से बताया गया कि स्वयं सिद्ध वृद्ध आश्रम हाल ही में हाउसिंग बोर्ड बालोतरा में प्रारंभ हुआ है, जिसका उद्देश्य बेसहारा एवं जरूरतमंद बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय, भोजन और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। क्लब ने आमजन से अपील की कि वे इस नए वृद्ध आश्रम के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दें, ताकि जरूरतमंद बुजुर्ग इसका लाभ उठा सकें।
आश्रम प्रबंधन ने वी क्लब बालोतरा की महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की समाजसेवी पहल से बुजुर्गों में नई ऊर्जा और आत्मीयता का संचार होता है।

Subscribe to my channel


