बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापारशिक्षा

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित, आइडिया जेनरेशन व उद्यमिता पर हुआ मंथन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में आइडिया जेनरेशन प्रोसेस, स्कैंपर तकनीक एवं उद्यमिता विषय पर एक दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमित सोनी ने किया।

उद्घाटन सत्र में डॉ. अमित सोनी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता को विकसित करना भी शिक्षकों की अहम जिम्मेदारी बन चुकी है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. नवीन शर्मा ने अपने व्याख्यान में आइडिया जेनरेशन प्रोसेस को सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने SCAMPER तकनीक के विभिन्न चरणों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार मौजूदा विचारों को नवाचारपूर्ण और व्यावसायिक दृष्टि से उपयोगी बनाया जा सकता है। डॉ. शर्मा ने कहा कि उद्यमिता केवल व्यवसाय शुरू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सकारात्मक सोच है, जिसे शिक्षा के माध्यम से विकसित किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ. अवधेश व्यास, डॉ. विजय मोहन व्यास, डॉ. सी. एन. श्रीमाली, डॉ. प्रीति नरूका, डॉ. शिवांगी बरसा, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. ऋतुराज सोनी, डॉ. नरपत सिंह शेखावत, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. मनोज छिपा, डॉ. अरुण पुरोहित, डॉ. विजय शर्मा, कमलेश कुमार सहित महाविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया गया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button