बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
आदर्श विद्या मंदिर गंगाशहर में सप्त शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
गंगाशहर | 19 दिसम्बर 2025
आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक गंगाशहर में शुक्रवार को सप्त शक्ति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुमन शर्मा ने की, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में श्रीमती मीनाक्षी सोनी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पुरोहित एवं मुख्य वक्ता श्रीमती अंजू चौधरी रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुबाला द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता श्रीमती अंजू चौधरी ने अपने उद्बोधन में श्रीमद्भगवद्गीता के दसवें अध्याय के 34वें श्लोक का उल्लेख करते हुए नारी के सात गुण — कीर्ति, श्री, वाक्, क्षमा, स्मृति, मेधा एवं धृति — पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कुटुम्ब प्रबोधन पर प्रेरणादायी विचार रखते हुए परिवार में एकता, संस्कार एवं आपसी सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पुरोहित ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखते हुए वर्तमान पर्यावरणीय परिस्थितियों को अरावली पर्वतमाला से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शारदा जी द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में लगभग 40 महिलाओं की सहभागिता रही। उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील माली ने जानकारी दी कि बसंत पंचमी के अवसर पर 23 जनवरी 2026 को विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक विद्यारंभ संस्कार हेतु विद्या मंदिर से संपर्क कर सकते हैं।

Subscribe to my channel


