बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

हरि प्यारी सेवा समिति चलाएगी ‘वस्त्रदान महादान अभियान

पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र को रहेगा समर्पित

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर lहरि प्यारी सेवा समिति की ओर से सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र देने का अभियान ‘वस्त्रदान महादान अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान बीकानेर के पूर्व सांसद और सिने अभिनेता श्री धर्मेंद्र को समर्पित रहेगा। इससे जुड़े पोस्टर का विमोचन गुरुवार को किया गया। समिति सदस्य विजय कपूर और प्रवीन कुमार घई तथा वीआर फाउंडेशन की अर्चना सक्सेना ने बताया कि संस्था द्वारा गत तीन वर्षों से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष भी यह अभियान जारी रहेगा।

 पोस्टर बैनर का विमोचन जनसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य, प्राच्य विद्या मंदिर प्रतिष्ठान के डॉ. नितिन गोयल, सुनीता स्वामी, आदित्य स्वामी, रवींद्र भटनागर, नवीन मिश्रा , शैलेश चौधरी, आसू राम सोलकी, राजा अजमनी आदि ने किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button