जिले में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 20 दिसम्बर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से तहसील रूधौली में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे।
इसकी जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि आम नागरिक अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरी तैयारी के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करें और प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, ताकि जनता को त्वरित राहत मिल सके।