बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

समाजसेवी केवलचंद सा चोपड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, विभिन्न संस्थाओं ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

प्रख्यात समाजसेवी केवलचंद सा चोपड़ा के स्वर्गवास पर आदेश्वर भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने केवलचंद सा चोपड़ा को मानवता, सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि चोपड़ा जी का जीवन मधुर व्यवहार, सेवा भावना और सामाजिक समर्पण से परिपूर्ण रहा, जिनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपनी ओर से एवं क्षेत्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने कहा कि केवलचंद सा चोपड़ा मानवता एवं सेवा के पर्याय थे। बालोतरा से जोधपुर तक चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव अग्रणी रहा। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई, बावजूद इसके उनका जीवन पूर्णतः निस्वार्थ, निष्काम कर्मयोगी के रूप में समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अपनी जन्मभूमि बालोतरा एवं कर्मभूमि जोधपुर में विशिष्ट समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बनाई।

इस अवसर पर तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी, साध्वी प्रमुखा श्री विशुद्ध विभा जी एवं साध्वी श्री काव्य प्रभा जी के प्राप्त शोक संदेशों का वाचन किया गया।

सभा में ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा, तेरापंथ सभा अध्यक्ष महेंद्र वैद, ओसवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष मदन चोपड़ा, नगर परिषद के पूर्व सभापति पारसमल भंडारी, भारत जैन महामंडल, महावीर इंटरनेशनल, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, शांति निकेतन सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही जोधपुर प्रांत लघु उद्योग भारती, जोधपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, बघिर कल्याण समिति, जोधपुर विधायक अतुल भंसाली एवं डॉ. महावीर गोलेछा के शोक संवेदना संदेश भी पढ़े गए।

परिवार की ओर से महेंद्र चोपड़ा, जिनेन्द्र कोठारी, अनीता कोठारी, हर्षिता सालेचा, प्रियल चोपड़ा, महेंद्र कांकलिया एवं समाजसेवी पारसमल गोलेछा (ससुराल पक्ष) ने अपने श्रद्धा भाव व्यक्त किए।

चोपड़ा परिवार की सामाजिक चेतना, धर्म संघ के प्रति निष्ठा, कुटुम्ब प्रबंधन एवं मृदुल व्यवहार के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने केवलचंद सा चोपड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

अंत में चोपड़ा परिवार की ओर से ओमप्रकाश चोपड़ा, गणपत चोपड़ा, आनंद चोपड़ा सहित परिवारजनों एवं ससुराल पक्ष से पारसमल, पृथ्वीराज, नेमीचंद, मदनलाल गोलछा ने सभी उपस्थित जनों द्वारा दिए गए संबल एवं संवेदनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button