खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पौष्टिक अनाज योजनांतर्गत ब्लॉक स्तरीय रोड़ शो का आयोजन।

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम (खैरथल-तिजारा) राजस्थान।

       कोटकासिम,18 दिसम्बर 2025 । कोटकासिम ब्लॉक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पौष्टिक अनाज( श्रीअन्न ) प्रचार- प्रसार के उद्देश्य से कृषि विभाग के सौजन्य से एक रोड शो का आयोजन किया गया ,रोड शो के प्रचार – प्रसार वाहन को उपखंड अधिकारी श्रीमति रेखा यादव जी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया इस मौके पर सहायक कृषि अधिकारी मिनेश सैन, प्रमोद यादव, महेश खैरिया कृषि पर्यवेक्षक सांवरमल गुर्जर, मोहन लाल यादव, राजेंद्र चोपड़ा, लालचंद गढ़वाल ,प्रगतिशील कृषक उदय सिंह चौधरी, सतीश यादव, जयसिंह सैनी आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

        सहायक कृषि अधिकारी महेश खैरिया के अनुसार यह रोड शो वाहन कोटकासिम बाजार से होते हुए विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया गया इसका मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज (श्रीअन्न) यथा बाजरा, ज्वार, कोदो, सावा, कांगनी व कुटक इत्यादि के मानव आहार के प्रयोग के लिए प्रचार प्रसार करना है हमने आधुनिकता और सफेदी के चक्कर मोटे अनाज को आहार से लगभग हटा सा दिया है जिसके दुष्परिणाम हमें विभिन्न रूपों में देखने को मिल रहे हैं हमे पूर्ण रूप से नहीं तो आंशिक रूप से इसे धीरे धीरे अपनाना होगा क्योंकि श्री अन्न (मोटे अनाज) फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होते हैं, जो पाचन सुधारने, वजन घटाने, मधुमेह नियंत्रित करने, हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, और इनमें ग्लूटिन नहीं होता, ये कुपोषण से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button