ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा
लायंस क्लब भिवाड़ी द्वारा महात्मा गांधी सरकारी स्कूल टीहली में ऊनी स्वेटर वितरण समारोह का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
महात्मा गांधी सरकारी स्कूल, टीहली में जर्सी वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 80 बच्चों को निशुल्क स्वेटर वितरित किए गए। कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश यादव ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बच्चों को ठंड से बचाना और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है। समारोह की शुरुआत बच्चों द्वारा स्वागत गीत गाकर हुई। लायंस क्लब के पदाधिकारियों को ग्रामवासियों और स्कूल स्टाफ ने माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष मृत्युंजय पांडे, जोनल चेयरपर्सन एसके त्यागी, रिजन कोर्डीनेटर सावित्री गौतम, सचिव संजय सैनी, सुशील बंसल, नीतू गुप्ता, अंजलि पांडे, सविता सिंह, सरोज गर्ग, संजीव राजपूत, विनय गुप्ता, ईश्वर सैनी, के आर मनोज सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। समस्त शिक्षक‑गण और स्कूल कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। जर्सी वितरण के साथ ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं और लायंस क्लब की सामाजिक जिम्मेदारी को सराहा गया।

Subscribe to my channel


