उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार
बस्ती में मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 18 दिसंबर 2025 — उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बस्ती के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मण्डल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योगी प्रदर्शनी का वृहद आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 20 से 29 दिसम्बर 2025 तक राजकीय इण्टर कालेज परिसर, बस्ती में आयोजित होगी।
जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने इस आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदर्शनी में खादी और ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन होगा। उन्होंने जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बस्ती को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदर्शनी को सफल और सुचारु रूप से आयोजित किया जाए।
इस प्रदर्शनी के माध्यम से खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादकों को अपनी कलाकृतियों और वस्त्रों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा आम जनता को भी इनकी गुणवत्ता और विविधता से परिचित होने का अवसर मिलेगा।
Subscribe to my channel


