देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थानी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले 35 विभूतिया होगी रीफा अवार्ड से सम्मानित

मरू कोकिला सिंगर सीमा मिश्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवार्ड से नवाजा जाएगा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

राजस्थानी कला, संस्कृति, भाषा और भोजन को बढ़ावा देने वाली 35 राजस्थानी विभूतियों को रीफा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा । रीफा अवार्ड 21 दिसम्बर, रविवार को वैशाली नगर के शांति बाग में आयोजित किया जाएगा । आयोजक नरेन्द्र सामोता और एसपी जोधा ने जानकारी देते हुए बताया की रीफा के तहत हम कई सालों से राजस्थान की मूल संस्कृति और भाषा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं । इसी के तहत हम अलग अलग क्षेत्रों में राजस्थान के कला, संस्कृति भाषा और पहनावा को बढ़ावा देने वाले 35 लोगों को सम्मानित किया जा रहा है । मरू कोकिला कहीं जाने वाली राजस्थानी सिंगर सीमा मिश्रा को लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है | पूर्व चिकित्सा मंत्री और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के हाथों विजेताओं को सम्मान दिया जाएगा । रीफा की सह आयोजक पायल कुंभज ने बताया कि प्रोग्राम में बीकानेर का प्रसिद्ध बियर्ड ग्रुप भी प्रोग्राम में हिस्सा लेगा ।पद्म श्री विजेता सिंगर अली गोनी भी प्रोग्राम में अपनी परफार्मेंस देंगे । साथ ही प्रोग्राम में राजस्थान की बहुचर्चित रानी पद्मावती का जौहर का प्ले भी मंचित होगा । आमिर ख़ान की बहुचर्चित सुपर् हिट मूवी दंगल के सांग बापू सेहत के लिए हानिकारक है फेम सरवर सरताज भी जयपुरवासियों को अपनी परफ़ॉर्मेंस देगें ।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button