उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिला अस्पताल–कैली अस्पताल रोड पर रोज़ाना जाम, आम जनता परेशान

 

 

बस्ती।

जिला अस्पताल से कैली अस्पताल रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर स्थित मन्नत मेडिकल डॉ रजत पाण्डेय के पास आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर ही कार व बाइक खड़ी कर दी जाती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों के बाहर सड़क किनारे खड़े वाहनों से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता है और कई बार लंबा जाम लग जाता है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जाम के कारण एंबुलेंस, स्कूल वाहन और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी देरी का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि संबंधित संस्थानों द्वारा पार्किंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन व यातायात विभाग इस ओर ध्यान देते हुए अस्पतालों को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दें तथा सड़क पर अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।

यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button