देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मतदाता सूची का पहला प्रारूप आज हुआ प्रकाशित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

दिनांक: 16 दिसंबर 2025, मंगलवार

स्थान: वार्ड संख्या 5

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम का पहला प्रारूप आज प्रकाशित किया गया। इस अवसर पर वार्ड संख्या 5, 6, 7 और 8 के लिए प्रथम प्रारूप प्रकाशन सूची एवं ASD सूची आम जनता के लिए प्रदर्शित की गई। साथ ही, 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

इस कार्यक्रम में वार्ड संख्या 5 से राजनीतिक एजेंट बीजेपी के श्री विरम सिंह और कांग्रेस पार्टी के एजेंट जमाल खान उपस्थित रहे। साथ ही वार्ड पार्षद श्री हनुमान जी पालीवाल, BLO श्री विद्यासागर, श्री अशोक मेवाड़ा, श्री भरत माली, श्री भंवर बिश्नोई और समाजसेवी श्री जान मोहम्मद तेली आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी मतदाता जानकारी सूची में नामों की जाँच करें और यदि कोई सुधार या नामांकन आवश्यक हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button