उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

जिला पोषण समिति व जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती | 16 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)

जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पोषण एवं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पोषाहार वितरण, हॉट कुक्ड मील योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

हॉट कुक्ड मील योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं गरम भोजन अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए।

आंगनबाड़ी भवन निर्माण योजना की समीक्षा में कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया कि शेष निर्माण कार्य आगामी माह तक पूर्ण कराए जाएं, जिससे केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों के आवेदनों का गहन परीक्षण किया जाए तथा केवल पात्र प्रकरणों को ही अग्रसारित किया जाए, ताकि योजना का लाभ वास्तविक एवं योग्य लाभार्थियों तक पहुंचे।

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा में टीकाकरण कार्यों पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत न आने पाए। साथ ही जिन पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बने हैं, उनके कार्ड शीघ्र बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा डीवीडीएमएस इंडेंटियम बजट की समीक्षा करते हुए प्राप्त बजट का नियमानुसार व्यय सुनिश्चित करने तथा सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शीतकाल को ध्यान में रखते हुए गौवंश को गौशालाओं में सुरक्षित रखा जाए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही रोस्टर के अनुसार गौशालाओं का नियमित एवं औचक निरीक्षण भी किया जाए।

बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पाण्डेय द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय सिंह, पीडी राजेश कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अरुण कुमार गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार सहित समस्त सीडीपीओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button