देशब्रेकिंग न्यूज़मुंबई

मुंबई में युपी जौनपुर से आए श्री दिनेश चंद शर्मा का भव्य स्वागत

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

मुंबई, कल्याण — युपी के जौनपुर से मुंबई आए श्री दिनेश चंद शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति, का कल्याण महाराष्ट्र में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में समाज के विभिन्न बंधु और महिला मंडल के सदस्य शामिल हुए।

श्री दिनेश चंद शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि समाज का वास्तविक उद्धार तभी संभव है जब सभी समाज बंधु मिलकर एक छत्र-छाया में आएं और आपसी सहयोग एवं संघर्ष से आगे बढ़ें। उनका कहना था कि एकजुट प्रयास और सामूहिक संघर्ष ही समाज को प्रगति और सम्मान की दिशा में ले जा सकता है।

स्वागत समारोह में उपस्थित प्रमुख भाईयों में श्री अमरनाथ शर्मा, श्री प्रमोद शर्मा, श्री श्याम शर्मा, श्री गजेंद्र शर्मा, श्री संतोष शर्मा, श्री गंगेश शर्मा, श्री अमरजीत शर्मा, श्री सागर शर्मा, श्री प्रशांत शर्मा, श्री विक्रांत शर्मा, और श्री कर्पूरी शर्मा शामिल थे।

महिला मंडल से उर्मिला शर्मा, काजल शर्मा, प्रीति शर्मा, अंकित शर्मा, पंकज जयसवार, मोहम्मद वसीम, और कार्तिक शर्मा ने भी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में योगदान दिया।

समारोह में आए सभी समाज बंधुओं और उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद करते हुए श्री अमरनाथ शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने समाज में एकजुटता और सहयोग का संदेश मजबूत किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button