देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में प्रारूप मतदाता सूची 2026 का प्रकाशन, 17.25 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम शामिल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बीकानेर द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार गणना चरण में 17 लाख 25 हजार 59 मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा कराए, जिनके नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 54 हजार 8 थी। 4 नवंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक चले गणना चरण के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण किया गया।

1.28 लाख गणना प्रपत्र रहे अप्राप्त

गणना चरण में कुल 1 लाख 28 हजार 949 मतदाताओं के गणना प्रपत्र अप्राप्त रहे। इनमें

27,976 मृत

72,795 स्थायी रूप से स्थानांतरित

17,234 अनुपस्थित

9,494 एकाधिक स्थान पर पंजीकृत

1,450 अन्य कारणों से शामिल हैं।

इनकी सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान एवं जिला बीकानेर की वेबसाइट पर एक्सेसिबल फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मतदान केंद्रों, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय कार्यालयों में भी सूची चस्पा की गई है।

नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 की सुविधा

अब तक 3,296 फॉर्म-6 ऑनलाइन तथा 239 फॉर्म-6 ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। पात्रता पूरी करने के बाद इन आवेदनों पर नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।

जो युवा 1 अप्रैल 2026, 1 जुलाई 2026 या 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, वे भी अग्रिम रूप से फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।

मतदान केंद्रों का पुनर्गठन

मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का पुनर्गठन किया गया है।

पहले: 1638 मतदान केंद्र

पुनर्गठन के बाद: 1953 मतदान केंद्र

315 नए मतदान केंद्र बनाए गए

अब जिले में कोई भी मतदान केंद्र 1200 से अधिक मतदाताओं वाला नहीं है।

दावे-आपत्तियों की अवधि

प्रारूप मतदाता सूची पर 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं।

ईआरओ के निर्णय के विरुद्ध 15 दिनों में जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील तथा उसके बाद 30 दिनों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष द्वितीय अपील की जा सकेगी।

14 फरवरी 2026 को होगा अंतिम प्रकाशन

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button