ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 *सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम का आयोजन*

आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को राठ इंटरनेशनल स्कूल भिवाड़ी में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भिवाड़ी यातायात विभाग द्वारा किया गया जिसमें सभी ड्राइवर, कंडक्टर, स्टाफ एवं बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई जिसमें जिला परिवहन कार्यालय भिवाड़ी से पधारे यातायात निरीक्षक श्री महेश यादव द्वारा सभी चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही राजेश द्विवेदी सुरक्षा प्रशिक्षक ने भी सभी ड्राइवर और बच्चों को वाहन चलाते समय क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए और कैसे अपने आप को सुरक्षित रख सकते हैं उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी l साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को समझाया कि वह भी अपने माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए जिद करें और प्रेरित करेंl घर में अग्नि सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर बात करें l उनके इस प्रयास से परिवार में सुरक्षा का संस्कार विकसित होगा और सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर सरला सिंह द्वारा सभी का धन्यवाद की ज्ञापित किया साथ उन्होंने ने बताया कि हम अपने सभी बस के ड्राइवर की नियमित जांच करवाते हैं और समय मॉर्निंग मीटिंग में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम से संबंधित जानकारी भी देते हैंl

यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार द्वारा 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सेवा पखवाड़े के सिलसिले में आयोजित किया गया था।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button