देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर भाजपा ने गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 15 दिसंबर 2025। राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बालोतरा शहर मंडल ने गौ सेवा का संकल्प दोहराते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम स्थानीय राम गौशाला में संपन्न हुआ, जहाँ मंडल के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गौ माता को हरा चारा खिलाकर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

कार्यक्रम के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष श्री योगेश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का जीवन जनकल्याण और धर्म परायणता को समर्पित है। उनके जन्मदिन को गौ माता की सेवा करके मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि गौ सेवा हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और यह कार्य मुख्यमंत्री जी के आदर्शों का पालन करते हुए किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी, मंडल महामंत्री पुखराज राजपुरोहित, गोपाल पारीक, बाबूलाल नामा, मंडल उपाध्यक्ष मूलचंद ओस्तवाल, भलाराम चौधरी, रणछोड़ मेघवाल, आशा देवी अग्रवाल, सोनल जैन, श्रवण कच्छवाह, पप्पू भाई, साबिर भाई, महेश परमार, विक्रम सिंह तवर, खेमाराम चौधरी, सीताराम माली, नरेश चोपड़ा, भरत पवार, सुरेश माली, वासुदेव अग्रवाल, महेंद्र अवस्थी, जगदीश सिंह राजपुरोहित, विमला जाटोल, पार्षद सावलराम भाटी, नेमीचंद बारूपाल, रूपाराम प्रजापत, केवल मेघवाल, सुरेश कोठारी, गोविंद प्रजापत, रमेश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चौपड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप प्रदेश के विकास और सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहें।

राम गौशाला प्रबंधन ने भाजपा बालोतरा शहर मंडल के इस नेक और प्रेरणादायक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button