उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

लखनऊ: पंकज चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के 17वें प्रदेश अध्यक्ष, संगठन पर्व में हुई औपचारिक घोषणा

 

रिपोर्टर: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर: 7376326175

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन समारोह में पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का 17वां प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की राजनीति में नया संगठनात्मक अध्याय शुरू हो गया है।

पंकज चौधरी पूर्वांचल की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे महाराजगंज लोकसभा सीट से लगातार 7 बार सांसद रह चुके हैं और संगठन व सरकार दोनों में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश में भाजपा का एक प्रमुख कुर्मी चेहरा माना जाता है, जिससे पार्टी के सामाजिक संतुलन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाना समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण की काट के रूप में भाजपा का एक मास्टर स्ट्रोक है। इससे आगामी चुनावों में पिछड़ा वर्ग खासकर कुर्मी समाज में भाजपा की पकड़ और मजबूत हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष घोषित होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद के साथ ही आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति को धार देने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button