उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखनऊव्यापार
क्रिसमस और नववर्ष पर शराब दुकानों के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
क्रिसमस डे और नववर्ष के मद्देनजर राज्य आबकारी विभाग द्वारा शराब एवं बीयर की दुकानों के संचालन समय में एक घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है। जारी आदेश के अनुसार 24 और 25 दिसंबर तथा 30 और 31 दिसंबर को मदिरा और बीयर की दुकानें निर्धारित समय रात 10 बजे के बजाय रात 11 बजे तक खुली रहेंगी।
आबकारी विभाग का कहना है कि वर्षांत और त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अवैध बिक्री पर रोक लगे और राजस्व में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दुकानों को नियमों और लाइसेंस शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा। निर्धारित समय के बाद बिक्री करने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस फैसले के बाद शराब उपभोक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं आबकारी टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, नशे में वाहन चलाने और हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा नियमों का पालन करें।


Subscribe to my channel
