बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित सीपीआर प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

142 प्रतिभागियों ने प्राप्त किया जीवन रक्षक प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।
रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा आयोजित सी.पी.आर. (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह शिविर समाज में आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सीपीआर जैसी जीवन रक्षक तकनीक का ज्ञान आज के समय में प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण आमजन को आपदा की घड़ी में त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान डीवाईएसपी श्री अनिल पुरोहित भी शिविर में पधारे और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण समाज में जागरूकता के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

शिविर में प्रख्यात प्रशिक्षक डॉ. राजेन्द्र तातेड़ द्वारा सीपीआर, सांस रुकने, हृदयाघात, गला घुटने, पानी में डूबने जैसी आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार एवं जीवन बचाने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इस शिविर में कुल 142 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए रोटरी क्लब बालोतरा का आभार व्यक्त किया।

रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षक एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। सचिव हितेन्द्र छाजेड़ एवं शिविर प्रभारीगण निखिल गुप्ता एवं विमल मालवीय का भी आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। रोटरी सूचना अधिकारी सी ए ओम बांठिया ने बताया कि रोटरी क्लब से संस्थापक अध्यक्ष डॉ संतोष शिवनानी, पूर्व अध्यक्ष कैलाश गर्ग, राजेश सिंहल, धनराज चौपड़ा, माणक चौपड़ा, राजेश श्रीमाली, कमलेश बोहरा, डॉ खुशाल खत्री, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, रोटरी सदस्य अनिल राठौड़, अभिषेक गुप्ता, संजय सिंहल, हसमुख गोगर, प्रवीण चौपड़ा, राहुल, दीपक गुप्ता, किरण चौपड़ा, सुरेश नेता, अल्केश, सुरेश, सतीश, अरुण, भंवरलाल, जितेन्द्र, पवन महेश्वरी, जानकी गर्ग, ललिता गुप्ता, सौरभ व्यास, मानक संकलेचा, भारत विकास परिषद अध्यक्ष रघुवीर सिंहल एवं द्वारकादास गोयल, इनरविल क्लब से चित्रा श्रीमाली, मां गायत्री हॉस्पिटल से डॉ एन. के. शर्मा, एम टी एम स्कूल एवं अग्रसेन स्कूल के अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं, वंदे भारत पार्क योग समूह के सदस्य, सी ए जितेन्द्र देवड़ा एवं बालोतरा की आम जनता ने CPR प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button