बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड बालोतरा वार्षिक आम सभा संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड बालोतरा वार्षिक आम सभा संपन्न। मुख्य व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह महेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी ने कहा कि 62 वी वर्षगांठ की शुभकामना देते हुए कहा कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार कि किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ किसानों को अधिक से अधिक उठाने से किसान का जीवन परिमार्जित होगा। किसानों के लिए बाजरे की फसल महत्वपूर्ण मानी गई है बाड़मेर और बालोतरा क्षेत्र में बाजरे की अधिकता से किसान लाभान्वित होते हैं बस।
अध्यक्ष अखाराम चौधरी ने आम सभा का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कि संस्था के सदस्य मार्केटिंग सोसायटी से अधिक से अधिक सामग्री खरीद कर लाभ उठाए तथा संस्था को मजबूत बनाएं। डायरेक्टर बाबूलाल नामा ने कहा कि मार्केटिंग सोसायटी के लिए 10 बीघा भूमि राज्य सरकार से आवंटित करने का प्रस्ताव विधायक की उपस्थिति में रखा गया पर विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भूमि आवंटन की कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर सदस्यों की उपस्थिति में गत आम सभा की कार्रवाई की कुश्ती की गई तथा वर्ष 24 25 के लाभ वितरण की स्वीकृति पर विचार किया गया। साख सीमा का निर्धारण करने पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम में मार्केटिंग सोसायटी की उपाध्यक्ष जीव देवी, सानिया देवी संचालक, वेरी साल सिंह राजपुरोहित, उदाराम बिश्नोई, अंबाराम चौधरी, राणसिह महेचा, संचालक बाबूलाल नामा, मोटाराम चौधरी, नेशनल अवॉर्डी सालगराम परिहार, मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष भूराराम चौधरी, एडवोकेट खुशालाराम चौधरी, धर्मेन्द्र करण, भंवरलाल दानी, कुंपाराम पवार, प्रहलाद धतरवाल, भैरूलाल नामा सहित सैकड़ो की संख्या में साधारण सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह महेचा ने आगंतुक अतिथियों का एवं उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel


