पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

प्रसूता की मौत पर युवक कांग्रेस में आक्रोश,तहसीलदार को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

 *प्रसूता की मौत पर युवक कांग्रेस में आक्रोश,तहसीलदार को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन*

पन्ना। पिपरिया खुर्द निवासी श्रीमती संजो लोधी की प्रसव के दौरान नर्सों की गंभीर लापरवाही से हुई मौत के विरोध में आज युवक कांग्रेस जिला पन्ना ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम तहसीलदार रैपुरा को ज्ञापन सौंपा।

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता पीड़ित पति छोटे लाल लोधी को साथ लेकर तहसील परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार का पक्ष मजबूती से प्रशासन के सामने रखा और न्याय दिलाने की मांग उठाई।

इस दौरान कांग्रेस नेता नीरज बड़ागांव ने कहा कि यदि यहां पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है, तो युवक कांग्रेस पीड़ित परिवार को साथ लेकर कोर्ट जाएगी और वहां से न्यायालय के माध्यम से न्याय लेकर आएगी।उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में परिवार अकेला नहीं है—कांग्रेसी साथी हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।

युवक कांग्रेस ने घटना को स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्य हो।

युवक कांग्रेस की प्रमुख मांगें—

दोषी नर्सों व जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों पर तत्काल निलंबन एवं कठोर विभागीय कार्रवाई।

पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता।

मजिस्ट्रियल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई।

युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसी—

जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस श्री सौरभ राजपाल सिंह,नीरज बड़ागांव,नरेंद्र तिवारी,अजय पाल सिंह बुंदेला (मनकोरा),सुखनंदी कोरी,राजकुमार चौधरी,प्रताप सेन,अजय चौरसिया सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button