उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

निबन्ध प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत कर थाना प्रभारी ने बढाया हौसला

जन जागरूकता से ही साइबर क्राइम पर लगेगा अंकुश- तहसीलदार सिंह

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसान मॉडर्न पब्लिक स्कूल लब्दहा में बीते बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश के क्रम में थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह द्वारा साइबर क्राइम एक चुनौती विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 189 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम विद्यालय परिसर में शनिवार को किया गया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी हर्रैया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्यारह बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। पुरस्कृत होने वाले बच्चों में पलक राव, अनामिका राव, शिवांगी यादव, शिवम कुमार, साधना चौहान, दीक्षा, अनामिका वर्मा, शालू, सलोनी, अंशिका, मधु शामिल रहीं। बच्चों को पुरस्कृत करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर क्राइम समाज के लिए चुनौती बनती जा रही है। जन जागरूकता से ही साइबर क्राइम पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह निबंध प्रतियोगिता भी जन जागरूकता का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डिजिटल ढंग से साइबर क्राइम अपना पैर पसार चुका है। जहाँ डिजिटल धोखाधड़ी, फिशिंग, सिम स्वैपिंग और श्डिजिटल अरेस्टश् जैसे नए तरीके सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। इसके लिए जागरूकता और सतर्कता बहुत जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन हरि शंकर पाण्डेय ने किया।

    इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र, साइबर क्राइम उपनिरीक्षक अजय मिश्र, राजेश यादव, दयानंद सिंह, सुगंधलता, विद्यालय के प्रबंधक आरएस वर्मा, प्रधानाचार्य आरपी रंजन, सुखदेव, कुलदीप, रवि रंजन, स्वप्निल मिश्रा, सुनील वर्मा, विद्याराम वर्मा, अजय, जीपी, सुरेंद्र, शीलम, अनुराधा, सुमन, रेखा, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button