उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सेरेब्रल पाल्सी पीड़ित बच्चों को मिला उपचार व परामर्श

एक्यूप्रेशर , रंग और मेथी के बीज द्वारा चिकित्सा 

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 

बस्ती। आस्था आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर हॉलिस्टिक सेंटर के तत्वावधान में मूंग बाधित विद्यालय रिहैब प्लस डे केयर सेंटर, सुरती हट्टा, पुरानी बस्ती में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सेरेब्रल पाल्सी (सीपी चाइल्ड) सहित अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित 26 बच्चों एवं उनके अभिभावकों को न केवल रोगों के बारे में जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार भी प्रदान किया गया।

शिविर में मुख्य चिकित्सक के रूप में उपस्थित प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि सेरेब्रल पाल्सी जैसी बीमारियाँ लाइलाज नहीं हैं। यदि सही समय पर और सही पद्धति से उपचार किया जाए तो बच्चों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझते हुए बिना दवा के एक्यूप्रेशर विद्या के माध्यम से उपचार किया जाए तो निश्चित रूप से मरीजों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों का उपचार जितना जल्दी शुरू किया जाए, परिणाम उतने ही बेहतर होते हैं।

डॉ. सिंह ने अभिभावकों को बच्चों के नियमित अभ्यास, धैर्य और निरंतर उपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल चिकित्सा शिविर तक सीमित न रहकर, घर पर भी नियमित रूप से बताए गए बिंदुओं पर एक्यूप्रेशर करने से बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता में सुधार देखा जा सकता है।

इस अवसर पर केंद्र की संचालिका नीलम मिश्रा ने कहा कि एक्यूप्रेशर एक अद्भुत और सरल चिकित्सा पद्धति है, जिसे हर व्यक्ति को जानना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह उपचार पद्धति सुरक्षित है और इसे घर पर भी सीखा एवं अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके सेंटर पर जिन बच्चों का उपचार किया गया है, उनमें सकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगे हैं, जो अभिभावकों के लिए आशा की नई किरण है।

चिकित्सा शिविर के दौरान रागिनी पांडे, शताक्षी, अश्क्रिता मिश्रा सहित अन्य शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहीं। सभी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया और अभिभावकों को बच्चों की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। शिविर का उद्देश्य समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button