उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नारी अबला नही बल्कि सबला है। उन्नत राष्ट्र का निर्माण करती है नारी-आचार्य शिव कुमार

बस्ती 11दिसम्बर।

*नारी अबला नही बल्कि सबला है। उन्नत राष्ट्र का निर्माण करती है नारी-आचार्य शिव कुमार*

प्रत्येक नारी को आत्म विश्वास की भावना का निरन्तर विकास करते रहना चाहिए तथा स्वावलम्बी होकर अपने साथ-साथ सुसंस्कृत समाज का निर्माण करना चाहिए। आज की नारियां विज्ञान, चिकित्सा, खेल आदि क्षेत्रो में स्वयं के पुरूषार्थ व विवेक से सम्मानित हो रही है। हमारे देश की महिलाओं का गौरव शाली इतिहास रहा है। यहां तक की जगत गुरू शंकराचार्य को मंडन मिश्र की पत्नी ने पराजित किया था। उक्त बातें आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 52वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर नारी जागृति सम्मेलन में महिलाओं को सम्बोधित करते हुए यज्ञ ब्रह्म आचार्य शिव कुमार ने कही। इससे पूर्व तृतीय दिवस का शुभारम्भ यजुर्वेद के मंत्रों के साथ वैदिक यज्ञ से हुआ जिसमें शेफाली कुमार, डॉ आनन्द जायसवाल, अरविन्द साहू, मनोज कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, आनन्द श्रीवास्तव मुख्य यजमान रहे। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य ने नारी शिक्षा को अनिवार्य बताते हुए कहा कि जब घर की नारियां शिक्षित एवं धार्मिक होती है तो पूरा परिवार उन्नतशील होता है। कहा कि नारी सृष्टि की सर्वोत्तम कृति है। परमात्मा ने इसे मातृत्व व वात्सल्य देकर सृष्टि निर्माण के लिए उत्पन्न किया है। वेदों में माता निर्माता भवति कह कर नारी का सम्मान किया है। आदिकाल से ही गार्गी, अपाला, मैत्रेयी, कर्मवती ,पद्यमिनी व रानी लक्ष्मीबाई जैसी विदुषियां व वीरांगनाओं नें धर्म व राष्ट्र की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। सायंकालीन कार्यक्रम में आचार्य शैलेन्द्र ने सुखी गृहस्थ के सूत्र बताते हुए गृहस्थों के लिए यज्ञ को अनिवार्य बताया। आचार्य शिवकुमार ने कहा कि परिवार को एकजुट रखने के लिए सदस्यों को एक दूसरे की प्रशंसा करनी चाहिए। पण्डित राम मगन और पंडित राजेश पंछी अपने भजनोपदेश के माध्यम से लोगों को परिवार में समाजस्य बनाने के सूत्र दिए। दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश ने बच्चों को जूडो कराटे, सूर्य नमस्कार, स्तूप निर्माण, लाठी, सर्वांग सुन्दर व्यायाम आदि का अभ्यास कराते हुए उन्हें देश और समाज के लिए इसका उपयोग करने का सुझाव दिया। आर्य वीरों को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि चरित्र बल से सम्पन्न युवा सारे सिद्धियों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि दिनांक 12दिसम्बर को आर्य वीर दल का भव्य प्रदर्शन दिन में 2बजे से होगा। कार्यक्रम का संचालन आदित्य नारायण गिरि ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीशा मिश्रा, स्वप्नल, महक मिश्रा, राधा, महिमा आर्य, दुर्गा, मिथलेश देवी, सुमन आर्य, द्रौपदी देवी, रजनी आर्य, कंचनलता आर्य, उर्मिला देवी, गुड़िया देवी, नीतीश कुमार, अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश मौर्य, पूजा, अंशिका, ज्योति सोनी, देवव्रत आर्य, संतोष कुमार, प्रमोद नेता, सिद्धेश सिन्हा, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुणध्वज पाण्डेय।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button