बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा नकल मुक्त कराने को कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
नवोदय विद्यालय पचपदरा एलुमनी एसोसिएशन की ओर से आगामी 13 दिसंबर को होने वाली कक्षा 6 की नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलमुक्त बनाने हेतु “नकल नहीं, नवोदय हो” जन-जागरूकता एवं सकारात्मक सहभागिता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को एलुमनी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर बालोतरा को ज्ञापन सौंपकर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु प्रभावी निगरानी, बेहतर समन्वय और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दिलीप गहलोत ने बताया कि प्रशासन की पूर्व व्यवस्थाओं से परीक्षाओं में अनुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन की सकारात्मक सोच, दृढ़ निर्णय क्षमता और निष्पक्ष कार्यशैली से इस बार नवोदय प्रवेश परीक्षा पूरी तरह नकलमुक्त सम्पन्न होगी।
उन्होंने कहा कि नकलमुक्त परीक्षा मेहनती विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
इस मौके पर एलुमनी एसोसिएशन के महेंद्र कुमार, भोमाराम, विनोद, खंगारराम, ओमप्रकाश, दिनेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


