उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

नैपियर घास की खेती को बढ़ावा: बस्ती में 10 लाभार्थियों का होगा चयन, मिलेगा ₹4000 अनुदान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 09 दिसम्बर 2025 (सू.वि.)

कम लागत में कई वर्षों तक पौष्टिक हरा चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग ने चारा नीति 2024-29 के तहत नैपियर घास की खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत उच्च गुणवत्तायुक्त चारा बीज/नैपियर की जड़ों को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। इस योजना में पंजीकृत गौशालाएं, गो-आश्रय स्थल, इच्छुक कृषक, पशुपालक, स्वयं सहायता समूह, एफपीओ, गैर सरकारी संस्थाएं एवं ग्राम समाज की भूमि (विशेषकर चारागाह) को शामिल किया गया है।

✔ इस साल बस्ती में 10 लाभार्थी चुने जाएंगे

वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद बस्ती के लिए 10 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

प्रत्येक लाभार्थी को 0.2 हेक्टेयर भूमि पर नैपियर चारा उत्पादन करना होगा।

प्रति लाभार्थी ₹4000 का अनुदान दिया जाएगा।

विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई नैपियर की जड़ों/रूट स्लिप को अगले वर्ष के लिए दुगनी मात्रा में वापस करना अनिवार्य होगा, ताकि अन्य लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जा सके।

✔ आवेदन कहाँ करें?

आवेदन हेतु इच्छुक लाभार्थी अपने संबंधित विकास खंड के राजकीय पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं।

यह योजना जिले के पशुपालकों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी, क्योंकि नैपियर घास कम लागत में कई वर्षों तक बेहतर पोषण वाला हरा चारा उपलब्ध कराती है, जिससे पशुपालन की लागत कम होती है और उत्पादन क्षमता बढ़ती है।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button