बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री अरविंद कुमार जी मदानी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ — समाज सेवा में आपका योगदान प्रेरणा-स्रोत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बिरामी/पचपदरा।
श्री अरविंद कुमार जी मदानी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। समाज और संगठन के प्रति उनके अथक योगदान को देखते हुए क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है।
जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज श्री अखिल भारतीय छाजेड़ परिवार मंडल, बिरामी द्वारा उन्हें ट्रस्टी के रूप में मनोनित किए जाने पर भी उन्हें ढेरों बधाइयाँ मिलीं। यह सम्मान उनके निरंतर सामाजिक कार्य और सेवाभाव का परिणाम है।
श्री अरविंद कुमार मदानी इससे पहले पचपदरा ओसवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण सेवाएँ दे चुके हैं। वर्तमान में वे राजेंद्र धाम के ट्रस्टी के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही अनेक सामाजिक संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर समाज upliftment में योगदान दे रहे हैं।
स्थानीय समाज का कहना है कि श्री मदानी की सादगी, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Subscribe to my channel


