उत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़

कोतवाली में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई से मामला कार्रवाई की उठी मांग

संवाददाता मोनू शर्मा, जालौन

 

माधौगढ़ (जालौन)। कोतवाली परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा कार्यकर्ता थाने में इकट्ठा होकर जमकर हंगामा करने लगे। मामला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जयंत सिंह उर्फ कोमल सिंह की कथित पिटाई का था। आरोप है कि उपनिरीक्षक अंकुर भाटी और सिपाही सुमित शिकायतकर्ता को थाने ले जाकर बेरहमी से मारपीट की।घटना के संबंध में कोमल सिंह ने बताया कि वह महावीर मेडिकल स्टोर पर बैठे थे, तभी उपनिरीक्षक अंकुर भाटी सिपाही सुमित के साथ पहुंचे और अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें कोतवाली चलने को कहा। किसी तरह उन्हें थाने लाया गया, जहां दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपाई कोतवाली पहुँच गए और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के कथित अभद्र वर्ताव पर नाराजगी जताई और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग पर अड़े रहे।

कोमल सिंह ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपित उपनिरीक्षक व सिपाही के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक भाजपाई अपनी मांगों को लेकर कोतवाली परिसर में डटे रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button