उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति व नशा उन्मूलन को लेकर एएचटी खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी, 08 दिसम्बर 2025:
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, श्रम विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना एएचटी (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग) खीरी पुलिस ने आज विभिन्न क्षेत्रों में बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम, बाल विवाह प्रतिबंध एवं नशा मुक्ति को लेकर संयुक्त अभियान चलाया।
अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) / नोडल अधिकारी के निर्देशन में किया गया।
टीम में उपनिरीक्षक राम अवतार (प्रभारी एएचटी), म0उपनिरीक्षक सर्वेश, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव, श्रम विभाग से सहायक श्रम आयुक्त मयंक सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा, तथा चाइल्ड लाइन खीरी की अंजुम विभा सक्सेना शामिल रहीं।
📍 अभियान के मुख्य बिंदु
थाना नीमगांव क्षेत्र के बेहजम, सुनौरा, बिलरिया, सुनौरी और मलपुर में व्यापक चेकिंग व जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
दुकानों, होटलों, मोटर स्पेयर पार्ट्स की दुकानों तथा भेल फैक्ट्री में जांच के दौरान 03 बच्चे बालश्रम करते हुए पाए गए।
संबंधित सेवायोजकों के खिलाफ श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा विधि अनुसार कार्रवाई की गई।
अभियान टीम ने आम नागरिकों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशा मुक्त भारत अभियान, मानव तस्करी रोकथाम और बाल विवाह निषेध के संबंध में जागरूक किया।
🗣️ प्रशासन का संदेश
पुलिस और श्रम विभाग ने कहा कि बालश्रम, बाल विवाह व मानव तस्करी जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों से अपील की गई कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या श्रम विभाग को दें।


Subscribe to my channel


