उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी ब्लाक बिजुआ में कानूनी कार्रवाई न होने से लकड़ कट्टों के हौसले बुलंद

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी ब्लाक बिजुआ में कानूनी कार्रवाई न होने से लकड़ कट्टों के हौसले बुलंद
जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक बिजुआ क्षेत्र में वन संरक्षण से जुड़ी लापरवाही लगातार उजागर हो रही हैं ताजा मामला मजरा सौना खुर्द ग्राम पंचायत रत्नापुर का है जहां सुबह-सुबह हरे भरे गूलर के पेड़ पर आरा चलने लगा इस संबंध में वन विभाग से जानकारी ली गई तो वनरक्षक अखिलेश रावत ने कहा मेरे पास पेड़ काटने का कोई संज्ञान नहीं है बिना अनुमति पेड़ की कटाई की जा रही है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से इनके हौसले और भी बढ़ाते दिखाई दे रहे हैं क्षेत्र में हरे भरें पेड़ों का कटान लगातार जारी है यदि इसी प्रकार पेड़ों का काटा जारी रहा तो आने वाले समय में प्राकृतिक ऑक्सीजन की कमी और गंभीर समस्या बन सकती है क्षेत्र वासियों का कहना है कि जिस प्रकार पहले सरकार को भोजन बनाने के लिए घर-घर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना पड़ा इसी तरह भविष्य में लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर भी देने की जरूरत पड़ सकती है क्योंकि पर्यावरण लगातार खतरे में है सरकार और वन विभाग द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाए जाते हैं लेकिन उसके बावजूद बिना परमीशन पेड़ों की कटाई रुक नहीं पा रही है इस पूरे मामले में शासन और प्रशासन से क्षेत्रवासियों ने कार्रवाई की मांग की है ताकि प्राकृतिक साधनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अवैध लकड़ी कटान पर रोक लगाई जा सके अब देखना यह होगा कि वन विभाग एवं संबंधित अधिकारीगण इस मामले में क्या संज्ञान लेते है


Subscribe to my channel


