बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जसोल : दिव्यांग सेवा और सक्षम के संयुक्त तत्वाधान में बैठक, दिव्यांगों के लिए आवासीय विशाल भवन निर्माण की होगी शुरुआत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल। विशेष योग्यजन कल्याण एवं विकास संस्थान कार्यालय में दिव्यांग सेवा और सक्षम संगठन के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में जोधपुर प्रांत सचिव श्री सुरेश मेवाड़ा (पाली) और बालोतरा जिला प्रांतपाल डॉ. जसराज शर्मा (जोधपुर) ने विशेष रूप से भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दिव्यांग, अनाथ और असहाय व्यक्तियों के लिए एक आवासीय विशाल भवन बनाया जाएगा, जिससे उन्हें सुरक्षित आश्रय, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास की सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें।
मार्च में होगा विशाल नेत्र कुंभ मेला
बैठक में यह भी घोषणा की गई कि आगामी मार्च माह में जसोल मातारानी भटियाणी मंदिर संस्थान द्वारा एक विशाल नेत्र कुंभ मेला का आयोजन किया जाएगा। इसे तिलवाड़ा मेले से जोड़ते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
शिक्षा और पुनर्वास के लिए विस्तृत योजना
गौतम चंद प्रजापत, सचिव एवं संस्थापक – विद्याश्रम पुनर्वास केंद्र जसोल ने बताया कि सक्षम संगठन और संस्थान के संयुक्त सहयोग से
दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, पुनर्वास और विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर आधारित एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर राज्य सरकार को भेजी जाएगी।
इसके तहत जिले में दिव्यांगजनों के लिए एक दिव्य और भव्य भवन का निर्माण प्रस्तावित है, जिसे सभी देवतुल्य दानदाताओं और भामाशाहों के सहयोग से संचालित किया जाएगा।
बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में संस्थान अध्यक्ष चौथा राम प्रजापति, उपाध्यक्ष चेतन राम मेघवाल, गोमा देवी, अशोक कुमार प्रजापत, गोपाराम, महेंद्र सिंह, हबीब खां, राजाराम चौधरी, ओमराम मेघवाल, सोहन राम, रामसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और जिला स्तरीय मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
बैठक में सामाजिक संगठन, संघ कार्यालय और मेडिकल विभाग के प्रतिनिधियों ने मिलकर दिव्यांगजनों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

Subscribe to my channel


