जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सीए ओम प्रकाश बाठिया को मिला अटल सार्क गौरव अवार्ड
25 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो के सानिध्य में हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जयपुर:- वसुधैव कुटुम्बकम ग्लोबल विल्लेज सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की कार्य-योजना को मूर्त रूप देते हुए अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती समारोह का शुभारम्भ सार्क राष्ट्रो के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजन किया गया समारोह में मुख्य अतिथी न्यायमूर्ति एस. एन भार्गव पूर्व मुख्य न्यायाधीश सिक्कम एंव पूर्व राज्यपाल राज0 द्वारा सीए ओम प्रकाश बाठिया को उनके द्वारा किये जा रहे राष्ट्र सेवा के कार्यो को बढावा देने तथा विभिन्न संगठनो के माध्यम से युवाओ को आगे बढाने पर ‘‘अटल सार्क गौरव अवार्ड’’ से अभिनन्द किया गया। समारोह अध्यक्ष डॉ0 हुकुम चन्द गणेशिया कुलपति रोमा इन्टरनेशनल कल्च विश्व विद्यालय नई दिल्ली द्वारा सीए ओम प्रकाश बाठिया को समारोह में मोमेन्टो, शाल ओढाकर होसला बढ़ाया गया मंच संयोजक डॉ0 कुलदीप प्रसाद शर्मा विशिष्ठ सलाहकार प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल द्वारा सीए ओम प्रकाश बाठिया का कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यो का उल्लेख करते हुऐ आमन्त्रित किया। समारोह के विशिष्ठ अतिथि डॉ0 निर्मल जैन सदस्य सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीए ओम प्रकाश बाठिया को भारत रत्न के सम्मान में आयोजित समारोह में उपस्थित होकर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्तो को आगे बढाने पर खुशी जाहीर की गई। समारोह का संचालन जम्बुदीप प्रदमश्री एडवोकेट नरेन्द्र कुमार पाण्डे द्वारा किया। समारोह में 25 राष्ट्रो के राष्ट्र ध्वजो के सानिध्य में 51 प्रतिभाओ का अटल सार्क गौरव अवार्ड दिया गया।

Subscribe to my channel


