देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जयंती पर कन्या व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा: महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती एवं आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कन्या व्यक्तित्व विकास एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 दिसम्बर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक तेरापंथ सिवांची, मालानी भवन, असाडा रोड, बालोतरा में आयोजित होगा। शिविर की मेजबानी महिला आर्य समाज गांधीपुरा एवं आर्य समाज गांधीपुरा, बालोतरा संयुक्त रूप से करेंगे।
शिविर का बैनर विमोचन संपन्न
आज शिविर के बैनर का विमोचन जांगिड़ रोटरी भवन, बालोतरा में किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब बालोतरा के अध्यक्ष सी.ए. पवन गर्ग एवं सचिव हितेंद्र छाजेड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
क्लब अभिभाषक सी.ए. ओम बांठिया ने बताया कि इस अवसर पर आर्य समाज के कोषाध्यक्ष शांतिलालजी हुंडिया, पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंहल, सचिव 2026–27 सी.ए. अभिषेक जिंदल, आर्य समाज गांधीपुरा बालोतरा के संरक्षक वागाराम पंवार, राजेन्द्र गहलोत, लुनचन्द चौहान, आर्य समाज के प्रधान दिलीप गहलोत एवं कोषाध्यक्ष नरेश पंवार उपस्थित रहे।
बालिकाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र
शिविर के दौरान बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा तकनीक, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण से जुड़े सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति के अनुसार, शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है।
यह कार्यक्रम बालोतरा में सामाजिक जागरूकता और बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Subscribe to my channel


