LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत तीन अभियुक्तों को विभिन्न मामलों में सजा

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मो.: 7376326175
लखीमपुर खीरी, 06 दिसम्बर 2025:
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी पैरवी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जनपद की विभिन्न अदालतों ने आज तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को सजा सुनाई।
1. दहेज उत्पीड़न के मामले में तीन अभियुक्त दोषी करार
महिला थाना खीरी में वर्ष 2013 में दर्ज मुकदमा संख्या 110/2013 धारा 498A, 323, 504, 506 IPC व 3/4 D.P. Act के तहत विचारित किया गया।
अभियुक्त:
1. सुयेब अली पुत्र सुल्तान अली
2. जुबैर अली पुत्र सुल्तान अली
3. शादाब अली पुत्र सुल्तान अली
(सभी निवासी भटपुरा रसूलपुर थाना सिधौली जिला शाहजहांपुर)
इन तीनों अभियुक्तों पर पीड़िता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने व गाली-गलौज करने का आरोप सिद्ध पाया गया।
माननीय CJ (JD) FTC-खीरी ने सभी अभियुक्तों को 01-01 वर्ष का साधारण कारावास तथा 5000-5000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
सजा सुनिश्चित कराने में लोक अभियोजक श्री विजय कुमार व न्यायिक पैरोकार म.का. प्रिया त्यागी का विशेष योगदान रहा।
2. अवैध असलहे के मामले में 01 अभियुक्त को सजा
थाना मैंगलगंज में वर्ष 2004 में दर्ज मुकदमा संख्या 78/2004, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में आरोपी:
अभियुक्त:
अखिलेश उर्फ राजा पुत्र मूलचन्द्र
निवासी: देवआपुर थाना हैदराबाद, जिला खीरी
अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद होने के मामले में माननीय ACJM-4 खीरी ने आरोपी को जेल में बिताई गई अवधि को कारावास मानते हुए तथा ₹2,500 अर्थदण्ड की सजा सुनाई।
इस मामले में लोक अभियोजक श्री कौशलपति पाण्डेय व न्या. पैरोकार का० मनीष नायक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
3. दूसरे अवैध असलहा मामले में भी हुई सजा
थाना मैंगलगंज का ही वर्ष 2004 का मुकदमा संख्या 79/2004, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में:
अभियुक्त:
प्रेमनारायण उर्फ कल्लू पुत्र कढ़िले
निवासी: भनुआपुर थाना रमकोट, जिला सीतापुर
माननीय ACJM-4 खीरी ने अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि के कारावास एवं ₹2,500 के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
सजा दिलाने में लोक अभियोजक श्री कौशलपति पाण्डेय व न्या. पैरोकार का० मनीष नायक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कठोर पैरवी और कानून व्यवस्था के प्रति सख़्ती से अपराधियों में भय का वातावरण बना हुआ है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


Subscribe to my channel


