बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में किया पुराने गर्म कपड़ों का दान

जिला कलेक्टर की अपील- पहनने लायक कपड़े, जूते-चप्पल, बर्तन, खिलौने, कॉपी किताब इत्यादि मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में करें दान* *पवन पुरी में शनि मंदिर के पास शुरू हुआ मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र* *नगर निगम अब तक जिले में खोल चुका 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र* *मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में आमजन कर सकते हैं पहनने लायक कपड़े, जूते-चप्पल ,बर्तन, खिलौने, कॉपी किताब इत्यादि घरेलू सामान का दान*

 

थार संवाद डॉक्टर राम दयाल भाटी

 

 

बीकानेर,06 दिसंबर। नगर निगम द्वारा पवन पुरी में शनि मंदिर के पास शुरू किए गए मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में बुधवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने जरूरतमंदों हेतु पुराने गर्म कपड़ों का दान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सद्भावना केंद्र का उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है, जिसके लिए आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

*उपयोग योग्य पुराने कपड़े, गर्म वस्त्र, जूते-चप्पल, खिलौने इत्यादि दान करने की अपील*

जिला कलेक्टर ने बीकानेर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों में पड़े उपयोग योग्य पुराने कपड़े, गर्म वस्त्र, जूते-चप्पल, बर्तन, खिलौने, कॉपी-किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि वस्तुएं जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए सद्भावना केंद्र में उपलब्ध कराएँ। उन्होंने कहा कि यह पहल उन लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगी, जो संसाधनों के अभाव में कठिनाइयों का सामना करते हैं।

श्रीमती वृष्णि ने बताया कि सद्भावना केंद्र पर प्राप्त सभी वस्तुओं को व्यवस्थित रूप से संकलित कर विभिन्न संस्थाओं एवं स्वयंसेवी समूहों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवियों और युवा समूहों से भी इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया।

जिला कलेक्टर ने पवन पुरी में शुरू हुए केंद्र के बाहर आस पास इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और बैठने के लिए बेंच लगाने के निर्देश भी दिए।

*निगम अब तक जिले में खोल चुका 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र*

नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने बताया कि निगम की ओर से जिले में अब तक कुल 05 मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र खोले जा चुके हैं। जिसमें नगर निगम मुख्यालय के अलावा दुर्गादास सर्किल के पास, दीनदयाल सर्किल के पास निगम कार्यालय में, पूगल रोड़ पर बड़ा कब्रिस्तान के बाहर और पांचवां केन्द्र पवन पुरी में शनि मंदिर के पास खोला गया है। छठा केन्द्र जल्द ही जयनारायण व्यास कॉलोनी में खोला जाएगा।

श्री मनीष ने बताया कि दान हेतु पवन पुरी का केंद्र प्रतिदिन सुबह 08 से शाम 05 बजे तक खुला रहेगा, जहां टीम द्वारा वस्तुओं का वर्गीकरण कर सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सच्चे सहयोग और सद्भाव की इस पहल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से बीकानेर “मानवता और सहकारिता” की मिसाल प्रस्तुत करेगा।

जिला कलेक्टर और निगम कमिश्नर की विजिट के दौरान निगम के सहायक अभियंता श्री ओम प्रकाश चौधरी, वार्ड नं 50 के पूर्व पार्षद श्री आदर्श शर्मा समेत निगम के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button