बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कंवरली: शतायु अंतर कंवर का पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर द्वारा सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कंवरली निवासी शतायु अंतर कंवर, पत्नी स्वर्गीय रावत सिंह का पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर द्वारा सम्मान किया गया। आयोजित सम्मान समारोह के दौरान फोरम अध्यक्ष सालगराम परिहार ने शॉल ओढ़ाकर उनका बहुमान किया।
इस अवसर पर सेवा निवृत्त अध्यापक भंवर सिंह राठौड़, छगन कंवर, निर्मला कंवर, किरण कंवर, वार्ड पंच अभय सिंह, एडवोकेट राजेंद्र पाल सिंह सहित कई समाजजन ने सौ बसंत पार कर चुकीं अंतर कंवर का मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम में पंडित पंकज दवे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनके दीर्घ और सुखद जीवन की मंगलकामनाएं कीं।
शतायु अंतर कंवर ने अपने जीवन के कठिन संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि विक्रम संवत 2019-20 और 2025-26 के भीषण अकाल के दौरान किसानों के जीवन में अत्यधिक कठिनाइयाँ आईं। खाने-पीने के अनाज की कमी, पानी की समस्या और आवागमन के साधनों के अभाव में जीवनयापन बेहद मुश्किल रहा। इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष करते हुए अपने पुत्रों—भंवर सिंह राठौड़, सवाई सिंह व तखत सिंह—को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण प्रयास किया।
उनकी बातों में उस दौर का कड़वा लेकिन प्रेरणादायक अनुभव झलक रहा था, जिसे आज की पीढ़ी की कल्पना से भी परे बताया गया।
सम्मान समारोह में उम्मेद सिंह, मगसिंह, मानवेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, लीला कंवर, रेनू कंवर, विशन कंवर, रसाल कंवर सहित कई लोगों ने अंतर कंवर से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एडवोकेट मनोहर पालीवाल ने किया।

Subscribe to my channel


