LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
4 वर्ष की मासूम के साथ नाबालिग ने दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी के महिला थाना अंतर्गत एक नाबालिग द्वारा चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी 16 वर्षीय नाबालिग युवक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है, जबकि पीड़िता का परिवार झारखंड का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बच्ची के घर पर परिवार वाले मजदूरी के लिए बाहर गए थे, इस दौरान आरोपी ने मासूम को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।जब शाम को परिवार वाले घर लौटे, तब बच्ची ने दर्द की शिकायत की। इसके बाद विस्तार से पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण अस्पताल में कराया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है। महिला थाना की सब-इंस्पेक्टर कुमारी गिरिजा ने को बताया कि बच्ची के मेडिकल परीक्षण और पूछताछ की प्रक्रिया जारी है, तथा आगे कानूनी कार्रवाई जल्द की जाएगी।यह कृत्य क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति नई चिंता पैदा करता है और नाबालिग अपराध के प्रति सख्त कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देता है।
Subscribe to my channel


